Kaithal News: विदेशी नशा तस्कर को चरस दिलवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कैथल। विदेशी नशा तस्कर को हिमाचल प्रदेश से चरस उपलब्ध करवाने वाले खेड़ी सिंबल वाली निवासी आरोपी कर्मपाल को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी का 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद के अनुसार पुलिस टीम ने 27 मई को एनएच-152डी मोहना पुल के पास ऑस्ट्रिया निवासी मनुचेर रशीदी को 1 किलो 85 ग्राम चरस सहित काबू किया गया था। पूछताछ और पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि यह चरस आरोपी कर्मपाल ने हिमाचल प्रदेश से दिलवाई थी। मनुचेर रशीदी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
#AccusedArrestedForProvidingHashishToForeignDrugSmuggler #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 03:35 IST
Kaithal News: विदेशी नशा तस्कर को चरस दिलवाने वाला आरोपी गिरफ्तार #AccusedArrestedForProvidingHashishToForeignDrugSmuggler #VaranasiLiveNews
