Noida News: बच्चों और युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बच्चों और युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा गांव में दो बच्चों और युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोधा अलीगढ़ निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी अवसाद से ग्रसित है। उसका इलाज चल रहा है। वर्तमान में वह कुलेसरा गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। मुल्ला कॉलोनी निवासी सोनू त्यागी ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुस्ता रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास मौजूद थे। तभी संजय कुमार वहां पहुंचा और चाकू से गले पर वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा लेकिन इस दौरान उसने उसी मकान में रहने वाले सात वर्षीय कीर्तिक और नौ वर्षीय मिलन पर भी चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी संजय कुमार ने स्वयं अपने गले पर भी चाकू मार लिया, जिससे वह भी घायल हो गया था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी की शादी हो चुकी है। वह पहले किसी कंपनी में नौकरी करता था। नौकरी जाने के बाद वह अवसाद से ग्रसित हो गया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो

#AccusedArrestedForKnifeAttackOnChildrenAndAYouth. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 19:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: बच्चों और युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार #AccusedArrestedForKnifeAttackOnChildrenAndAYouth. #VaranasiLiveNews