Hapur News: तीन तलाक देकर विवाहिता को बेरहमी से पीटने का आरोप

हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोडी निवासी सहवीजा ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर, बेरहमी से पीटने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।सहवीजा ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि छह अगस्त 2021 को उनका निकाह तौहसीन निवासी गांव मखदूमनगर उर्फ मीठापुर जिला बुलंदशहर के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार व दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर उनका उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया कि 27 मई 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। आरोप लगाया कि पति ने तीन तलाक देकर उन्हें घर से निकाल दिया। मारपीट में उन्हें काफी चोटें भी आई थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति तौहसीन, सास मुनीजा, ननद हिना, देवर साजन, सैफू व भोला समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

#HapurNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 21:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Hapur News



Hapur News: तीन तलाक देकर विवाहिता को बेरहमी से पीटने का आरोप #HapurNews #VaranasiLiveNews