AC ठंडा नहीं कर रहा? सर्विस से पहले घर बैठे ऐसे ठीक करें, बिना खर्च के मिलेगी जोरदार कूलिंग

गर्मी के मौसम में AC हर घर की जरूरत बन जाता है। लेकिन कई बार लंबे समय बाद AC चालू करने पर उसकी कूलिंग पहले जैसी नहीं मिलती। ऐसे में लोग तुरंत मैकेनिक को बुला लेते हैं, जबकि समस्या अक्सर बहुत साधारण होती है। AC की परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा एयरफ्लो और फिल्टर की सफाई पर निर्भर करती है। अगर हवा का फ्लो सही नहीं है या फिल्टर गंदा है, तो AC चाहे जितना भी चले, कूलिंग कम ही मिलेगी। आइए जानते हैं कुछ ऐसे कारणों के बारे में जो जिसके वजह से एसी की कूलिंग कर हो जाती है। गंदा फिल्टर बनता है सबसे बड़ी वजह AC की कूलिंग कम होने की सबसे आम वजह उसका गंदा एयर फिल्टर होता है। जब फिल्टर में धूल और गंदगी जमा हो जाती है, तो ठंडी हवा बाहर नहीं आ पाती और एयरफ्लो रुक जाता है। इससे AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन कमरे में ठंडक महसूस नहीं होती। ऐसे में हर 15-20 दिन में फिल्टर निकालकर पानी से साफ करना जरूरी है। कमरे को एयरप्रूफ रखना भी जरूरी अगर कमरे में हवा कहीं से निकलता रहता है तो AC की ठंडक का असर भी कम हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि एसी चलाते समय दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें, ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए। अगर खिड़कियों या दरवाजे में कहीं गैप है तो उसे ठीक कराएं। साथ ही, पंखा चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है, जिससे कूलिंग ज्यादा महसूस होती है। गलत सेटिंग्स भी बिगाड़ देती हैं कूलिंग कई बार समस्या AC में नहीं, बल्कि उसकी सेटिंग में होती है। अगर AC Cool Mode पर नहीं है और Fan Mode पर चल रहा है, तो वह सिर्फ हवा देगा, ठंडक नहीं। बेहतर कूलिंग के लिए AC को Cool Mode पर रखें और तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच सेट करें। यह न सिर्फ बेहतर कूलिंग देता है, बल्कि बिजली की खपत भी कम करता है। आउटडोर यूनिट की सफाई भी है जरूरी AC का आउटडोर यूनिट भी उसकी कूलिंग में अहम भूमिका निभाता है। अगर यह यूनिट गंदा हो जाए या उसके आसपास कचरा जमा हो जाए, तो गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती। इसका सीधा असर कूलिंग पर पड़ता है। इसलिए समय-समय पर आउटडोर यूनिट के आसपास सफाई रखें और ध्यान दें कि उसके सामने कोई रुकावट न हो। जरूरत पड़ने पर हल्के पानी से इसे साफ भी किया जा सकता है। धूप और गर्मी से बचाएं कमरा अगर आपके कमरे में सीधी धूप आती है, तो AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे कूलिंग कम महसूस होती है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए खिड़कियों पर पर्दे या ब्लाइंड्स लगाएं और कमरे को ज्यादा गर्म होने से रोकें। जितनी कम गर्मी अंदर आएगी, AC उतनी तेजी से ठंडा करेगा। कब बुलाएं टेक्नीशियन अगर इन सबके बाद भी AC सही से ठंडा नहीं कर रहा, तभी टेक्नीशियन को बुलाना सही रहेगा। इससे आपका समय और पैसा दोनों बचेंगे, और AC भी बेहतर तरीके से काम करेगा।

#TechTipsInHindi #National #AcCoolingTips #AcServicing #TechNewsHindi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AC ठंडा नहीं कर रहा? सर्विस से पहले घर बैठे ऐसे ठीक करें, बिना खर्च के मिलेगी जोरदार कूलिंग #TechTipsInHindi #National #AcCoolingTips #AcServicing #TechNewsHindi #VaranasiLiveNews