Rohtak News: यूजी में दाखिले के लिए एबीसी आईडी अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। नई शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अब यूजी में दाखिला प्रक्रिया में एबीसी आईडी अनिवार्य कर दी गई है। एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स छात्रों के शैक्षणिक क्रेडिट को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने की एक व्यवस्था है। इससे छात्र किसी भी समय कोर्स बदल सकते हैं या अपनी पढ़ाई को आगे जारी रख सकते हैं। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि बिना एबीसी आईडी के न तो एडमिशन फॉर्म भरा जाएगा और न ही दाखिला संभव होगा। ऐसे में छात्रों को 31 मई से पहले अपनी एबीसी आईडी बनाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। क्या है एबीसी आईडी और क्यों जरूरीउन्होंने बताया कि एबीसी आईडी यानी एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स एक डिजिटल सिस्टम है जिसे एनईपी 2020 के तहत लागू किया गया है। इसमें छात्रों के सभी शैक्षणिक क्रेडिट एक अकाउंट में जमा रहते हैं। इससे वे अलग-अलग संस्थानों से पढ़ाई कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर बीच में ब्रेक लेकर भी बाद में वहीं से पढ़ाई जारी रख सकते हैं। यह सिस्टम छात्रों को लचीलापन, पारदर्शिता और बेहतर कॅरिअसर विकल्प प्रदान करता है इसलिए अब इसे एडमिशन के लिए अनिवार्य किया गया है।
#ABCIDIsMandatoryForUGAdmissions. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 19:54 IST
Rohtak News: यूजी में दाखिले के लिए एबीसी आईडी अनिवार्य #ABCIDIsMandatoryForUGAdmissions. #VaranasiLiveNews
