Agra News: आरव के बल्ले और गेंद का कमाल, डीसीसी ने 42 रन से जीता मुकाबला
आगरा। फतेहाबाद रोड के मैदान पर शनिवार को जेबीपीएल अंडर-16 प्रतियोगिता के सातवें मुकाबले में डीसीसी ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने एसवी पैंथर रोअर क्लब को 42 रन से पराजित किया। आरव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीसी ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए। आरव ने 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 28 रन बनाए। देविल सुमित यादव ने 14 गेंदों पर 22 रन और गांधी अरुण ने 33 गेंदों पर 27 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोअर क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 116 रन ही बना सकी। सचिन बघेल ने 20 गेंदों पर 28 और अयान खान ने 21 गेंदों पर 22 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।डीसीसी की ओर से आदित्य ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। नायतिक शर्मा ने दो विकेट हासिल किए, जबकि विजय सिंह, तेजस कुमार शर्मा और नकुल चौधरी को एक-एक विकेट मिला। आरव ने चार ओवर में केवल 12 रन देकर एक विकेट लिया। इस अवसर पर जेबी स्पोर्ट्स हब के निदेशक सत्येंद्र सिंह राना, हेमंत शर्मा, हरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
#AaravShinesWithBatAndBall;DCCWinsTheMatchBy42Runs #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 02:55 IST
Agra News: आरव के बल्ले और गेंद का कमाल, डीसीसी ने 42 रन से जीता मुकाबला #AaravShinesWithBatAndBall;DCCWinsTheMatchBy42Runs #VaranasiLiveNews
