सर्वे में आगे निकले, तब आप ने दी विधायकों को टिकट: पिछली बार दिग्गजों को मात दी, इस बार भी मिली उम्मीदवारी

आम आदमी पार्टी ने 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देने से पहले सर्वे के जरिये उनकी जनता के बीच पकड़ और लोकप्रियता को परखा। सर्वे में जो विधायक आगे निकले पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताया है। पिछली बार इनमें से कुछ विधायकों ने बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को हराकर जीत हासिल की थी। खास बात यह है कि आप ने चुनाव से पहले ही 34 फीसदी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दूसरी पार्टियों के सामने भी प्रत्याशी तय करने की चुनौती खड़ी कर दी है। अब बाकी दलों की नजरें भी अपने उम्मीदवारों के जल्दी चयन पर रहेंगी। जानकारी के अनुसार आप के सर्वे में इन 40 सीटों पर पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दी। यह भी एक बड़ा कारण है कि सबसे पहले इन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया। साथ ही कुछ सीटों पर अभी भी सर्वे जारी है जिसे पूरा होने के बाद ही पार्टी बाकी सीटों पर उम्मीदवार का एलान करना चाहती है।

#CityStates #Election #Chandigarh-punjab #AssemblyElection2027 #PunjabAssemblyElection2027 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 08:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सर्वे में आगे निकले, तब आप ने दी विधायकों को टिकट: पिछली बार दिग्गजों को मात दी, इस बार भी मिली उम्मीदवारी #CityStates #Election #Chandigarh-punjab #AssemblyElection2027 #PunjabAssemblyElection2027 #VaranasiLiveNews