आप उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज: दिल्ली में बैठक के बाद शाम को होगी जारी, मंत्रियों समेत 20 नाम संभव
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी आज उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। नई दिल्ली में शाम को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद इसका एलान किया जाएगा। बैठक में सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, आज की लिस्ट में सभी मंत्रियों समेत 20 नाम शामिल होंगे। इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 31 अक्तूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उसमें सीएम भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों के नाम थे। पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा और वित्तमंत्री हरपाल चीमा का नाम शामिल नहीं था।
#CityStates #Election #Chandigarh-punjab #Punjab #AamAadmiParty #AapCandidateList #PunjabAssemblyElection2027 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 12, 2026, 10:15 IST
आप उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज: दिल्ली में बैठक के बाद शाम को होगी जारी, मंत्रियों समेत 20 नाम संभव #CityStates #Election #Chandigarh-punjab #Punjab #AamAadmiParty #AapCandidateList #PunjabAssemblyElection2027 #VaranasiLiveNews
