आज के दिन: विपक्षी गठबंधन-छात्र संगठनों के साथ राहुल की बैठक, बंगाल में टीएमसी का सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
आज मंगलवार, 13 अक्तूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। नवरात्रि की इस तिथि पर देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप की पूजा होगी। आज देशभर में कई अहम घटनाक्रमों का भी दिन है। जहां एक तरफ दिल्ली में राहुल गांधी विपक्षी गठबंध के साथियों, सिविल सोसायटी के सदस्यों और छात्र संगठनों के साथ चाय पर वार्ता करेंगे तो वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आज मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। आइये जानते हैं आज के बड़े घटनाक्रम 1. राहुल गांधी की हाई टी और 'मार्च फॉर डेमोक्रेसी' लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन के सांसदों, नागरिक समाज के सदस्यों और छात्र संगठनों को अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर चाय पर बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले दोपहर में विपक्षी नेताओं की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। यह कदम चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ निकाले गए 'मार्च फॉर डेमोक्रेसी' के बाद उठाया गया है, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। विपक्ष ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इससे पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश ने उप-विचारधीन मामला होने के कारण विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया था।
#IndiaNews #National #AajKeDin #13October2026BigNews #BigNewsOfTheDay #EventOfTheDay #TopHeadlinesInIndia #BigNewsInWorld #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 13, 2026, 02:54 IST
आज के दिन: विपक्षी गठबंधन-छात्र संगठनों के साथ राहुल की बैठक, बंगाल में टीएमसी का सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन #IndiaNews #National #AajKeDin #13October2026BigNews #BigNewsOfTheDay #EventOfTheDay #TopHeadlinesInIndia #BigNewsInWorld #VaranasiLiveNews
