Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें 1 मार्च का राशिफल

वृश्चिक (23 अक्टूबर - 22 नवंबर) तत्व: जल गुण: स्थिर शासक ग्रह: मंगल विशेषताएं: रहस्यमय, गुप्त, तीव्र, गंभीर, प्रतिशोधी अनुकूलता: मकर, मीन, कर्क, कन्या वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के लोग बेहद गहन और प्रभावशाली स्वभाव के माने जाते हैं। ये अपनी भावनाओं को बहुत गहराई से जीते हैं और हर रिश्ते को गंभीरता से लेते हैं। अगर ये किसी के साथ खुद को सुरक्षित और सहज महसूस करते हैं, तो पूरी निष्ठा से उनका साथ निभाते हैं। हालांकि इनका विश्वास हासिल करना आसान नहीं होता। भरोसा बनने के बाद भी ये मन ही मन सामने वाले की वफादारी को परखते रहते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों में मजबूत अंतर्ज्ञान पाया जाता है। ये हालात को भांपने और छिपी बातों को समझने में माहिर होते हैं। अपने निजी जीवन और भावनाओं को सार्वजनिक करना इन्हें ज्यादा पसंद नहीं होता।आज का राशिफल। वृश्चिक दैनिक राशिफल(Scorpio Daily Horoscope) आज आप प्रगति की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाएंगे। परिवार के बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगा। परिवार में संपत्ति या बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। मन में चल रही कोई चिंता आपको थोड़ा बेचैन कर सकती है। संतान की पढ़ाई को लेकर आप उन्हें बाहर भेजने का निर्णय ले सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा। शुभ रंग: लाल Prediction:2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी RPredictions:वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति Chandra Grahan Dosh:कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष है तो करें लाल किताब के ये 5 असरदार उपाय डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

#Predictions #National #ScorpioHoroscopeToday #TodayPredictionOfScorpioSign #AajKaVrishchikRashifal #TodaysHoroscope #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 13:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें 1 मार्च का राशिफल #Predictions #National #ScorpioHoroscopeToday #TodayPredictionOfScorpioSign #AajKaVrishchikRashifal #TodaysHoroscope #VaranasiLiveNews