आज का राशिफल: मीन राशि वालों का भागदौड़ भरा रहेगा दिन, पढ़ें 24 अक्तूबर का राशिफल

मीन राशि पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के लोग दयालु, संवेदनशील और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। दूसरों की भावनाओं को समझना और जरूरत के समय उनकी मदद करना इनके स्वभाव में शामिल होता है। इनकी अंतर्ज्ञान शक्ति काफी प्रबल होती है, जिसके चलते ये कई बार सही निर्णय लेने में सफल रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये भावनाओं में बह जाते हैं, लेकिन इनकी सच्चाई और कोमल हृदय इन्हें खास बनाते हैं। आध्यात्मिकता, धार्मिक कार्यों और सेवा भाव की ओर इनका झुकाव अधिक रहता है। पीले अनाज, केले या जरूरतमंदों को भोजन कराना इनके लिए शुभ और पुण्यदायक माना जाता है।आज का राशिफल मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है, लेकिन छोटी-छोटी बातों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही किसी को अपनी निजी जानकारी दें। जीवनसाथी के साथ छोटी बातों पर मतभेद होने की आशंका है। ऐसे में अपनी बात मनवाने के बजाय एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। नौकरी में मिली जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएं, क्योंकि आपका काम ही आपकी पहचान को मजबूत बनाएगा। माताजी की सेहत को लेकर कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ विचारों का टकराव भी संभव है, लेकिन शांत रहकर और व्यावहारिक तरीके से बात करेंगे तो स्थिति संभल सकती है। साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल मीन राशि के जातक रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

#Predictions #National #Tags(max10)Predictions #Religion #DailyRashifal #TodayRashifal #RashifalAajKa #HoroscopeToday #DailyHoroscope #TodayPiscesHoroscopeInHindi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 18:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज का राशिफल: मीन राशि वालों का भागदौड़ भरा रहेगा दिन, पढ़ें 24 अक्तूबर का राशिफल #Predictions #National #Tags(max10)Predictions #Religion #DailyRashifal #TodayRashifal #RashifalAajKa #HoroscopeToday #DailyHoroscope #TodayPiscesHoroscopeInHindi #VaranasiLiveNews