Meerut News: मेरठ-बागपत हाईवे पर चीनी मांझे से स्कूटी सवार युवती की नाक हुई जख्मी

जानी खुर्द/मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बावजूद जिले में प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। सोमवार की शाम मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जानी में तालाब के पास बड़ा हादसा हो गया। मेरठ से काम निपटाकर स्कूटी से वापस लौट रही गाजियाबाद की रेशू की कटकर आई पतंग के चीनी मांझे से नाक जख्मी हो गई। युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाजियाबाद जिले के कस्बा पतला निवासी रेशू सोमवार को किसी निजी कार्य से मेरठ गई थी। शाम के समय जब वह अपनी स्कूटी से वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह जानी कस्बे के पास स्थित तालाब के समीप पहुंची। अचानक हवा में झूलता हुआ कटी पतंग का चीनी मांझा उसकी नाक पर आ गया। इससे पहले कि रेशू खुद को संभाल पाती, मांझे की धार ने उसकी नाक को बुरी तरह जख्मी कर दिया दर्द और असंतुलन के कारण युवती स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत युवती की मदद की और लहूलुहान हालत में उसे जानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचित किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मांझा इतना खतरनाक था कि अगर गर्दन पर फंस जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने चीनी मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन इसके बावजूद चोरी-छिपे इसका इस्तेमाल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब रहा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से इस क्षेत्र में मांझा बेचने वालों और पतंगबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जानी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है। -----------

#AYoungWomanRidingAScooterSustainedInjuriesOnHerNoseDueToChineseManjhaOnMeerut-BaghpatHighway. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: मेरठ-बागपत हाईवे पर चीनी मांझे से स्कूटी सवार युवती की नाक हुई जख्मी #AYoungWomanRidingAScooterSustainedInjuriesOnHerNoseDueToChineseManjhaOnMeerut-BaghpatHighway. #VaranasiLiveNews