Alwar News: मौजपुर के पास बाइक से गिरने पर 19 वर्षीय युवती की मौत, सिर में गंभीर चोट बनी जानलेवा
अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल 19 वर्षीय युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल, अलवर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजन रामअवतार ने बताया कि सिमरन (19), निवासी मीणा पहाड़ी, मंगलवार को अपने पिता के साथ लक्ष्मणगढ़ स्थित अपने मामा के घर गई थी। वहां से दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौजपुर के पास अचानक बाइक असंतुलित हो गई, जिससे सिमरन सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पढ़ें:जबलपुर गोल्ड लूट केस में गया कनेक्शन! MP-बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी; मचा हड़कंप घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सिमरन को जिला अस्पताल, अलवर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला बाइक से गिरने के कारण हुए हादसे का प्रतीत होता है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। युवती की असमय मौत से परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#CityStates #Alwar #Rajasthan #AlwarNews #AlwarViralNews #AlwarHindiNews #AlwarLatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 17:25 IST
Alwar News: मौजपुर के पास बाइक से गिरने पर 19 वर्षीय युवती की मौत, सिर में गंभीर चोट बनी जानलेवा #CityStates #Alwar #Rajasthan #AlwarNews #AlwarViralNews #AlwarHindiNews #AlwarLatestNews #VaranasiLiveNews
