UP: होली के दिन खून-खराबा, युवक की सीने में गोली मारकर हत्या, तीन नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में होली के दिन सनसनीखेज घटना हुई। गांव निवासी विजय कुमार (35) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को विजय कुमार गांव में सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपियों ने आते ही तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली विजय के सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे। घायल अवस्था में परिजन विजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
#CityStates #Hapur #UttarPradesh #HapurMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 17:01 IST
UP: होली के दिन खून-खराबा, युवक की सीने में गोली मारकर हत्या, तीन नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज #CityStates #Hapur #UttarPradesh #HapurMurder #VaranasiLiveNews
