Panipat News: थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
पानीपत। थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र के सीआईए रोड पर रविवार सुबह करीब सात बजे माउंट आबू स्कूल के पास सड़क किनारे पेड़ से अमित (32) निवासी अंसल बीपीएल फ्लैट में फंदा लगा लिया। सुबह की सैर पर निकले दो युवकों ने तुंरत ही उन्हें से नीचे उतारा और सीपीआर दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सोमवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी कि एक युवक ने फंदा लगा लिया है। जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मौके पर मौजूद दो युवकों ने बताया कि वह सुबह की सैर पर निकले थे। उन्होंने देखा कि एक फंदा लगा रहा है। वह दोनों उसे बचाने के लिए दौड़े। तब तक वह फंदे लटक गया। किसी तरह से उसे नीचे उतारकर सीपीआर दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। देर शाम को शव की शिनाख्त अमित निवासी अंसल बीपीएल फ्लैट के रूप में हुई।
#AYoungManTookHisOwnLifeByHangingHimselfInTheSector13-17PoliceStationArea. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 03:02 IST
Panipat News: थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र में युवक ने फंदा लगाकर दी जान #AYoungManTookHisOwnLifeByHangingHimselfInTheSector13-17PoliceStationArea. #VaranasiLiveNews
