Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका से शादी के लिए टाॅवर पर चढ़ा युवक

तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव शनिवार को एक युवक प्रेमिका से शादी करने की जिद पर मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। काफी मशक्कत से तकरीबन चार घंटे बाद उसे टॉवर से नीचे उतार कर पुलिस अपने साथ ले गई। क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी गोबिंद गौड़ (25) दोपहर 2:00 बजे देवकली स्थित मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। वहां से वह जोर-जोर चिल्लाने लगा और अपनी प्रेमिका से शादी कराने को जिद करने लगा। युवक का यह अंदाज किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। युवक के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की सूचना से मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने लगी। पुलिसकर्मी युवक से बातचीत कर उसे शांत करने में जुटे रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। वह मगहर इलाके की युवती को टॉवर के पास बुलाने की मांग कर रहा था। मौके पर भीड़ इतनी बढ़ इकट्ठा हो गई कि पुलिस को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।--------------पुलिस ने प्रेमिका से शादी कराने की बात कहकर नीचे उतारा पुलिस ने युवक को टाॅवर से नीचे उतरने के लिए कहने लगी, लेकिन वह नहीं मान रहा था। बाद में पुलिस ने युवक को बताया कि प्रेमिका आ रही है, लेकिन वह भीड़ में आना नहीं चाहती है। वह गांव के शिव मंदिर पर आ रही है। वहीं शादी का पूरा इंतजाम किया जाएगा। टॉवर से उतारकर तुम्हें सीधे शिव मंदिर ले जाएंगे और वहीं शादी कराकर विदाई भी हो जाएगी। इस आश्वासन पर वह टॉवर से नीचे उत्तर गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ---------------------------------टाॅवर से ही अपलोड कर रहा था इंस्टाग्राम पर वीडियो टाॅवर पर चढ़े युवक की स्थिति यह थी कि वह टाॅवर पर चढ़कर ही अपने मोबाइल के जरिये वीडियो रील बना रहा था। इसमें वह नीचे की सारी स्थितियों की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहा था। टाॅवर पर चढ़ते ही उसने चार वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए। इनको काफी शेयर भी किया गया।

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 23:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका से शादी के लिए टाॅवर पर चढ़ा युवक #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews