Bihar: मायके जाते वक्त सड़क पर गिरी महिला, पीछे से आए ट्रक ने कुचला; मुआवजे की मांग पर घंटों जाम

Saran News: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धेनुकी चौक पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। मृतका की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर गांव निवासी संटू साह की 30 वर्षीय पत्नी सुंती देवी के रूप में हुई है। मायके जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा मृतका के परिजनों ने बताया कि सुंती देवी अपने पति और दो बच्चों के साथ बाइक से मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आटा गांव स्थित अपने मायके जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक स्टेट हाईवे (एसएच-73) पर धेनुकी चौक पहुंची, वहां वाहनों की भारी भीड़ लगी हुई थी। भीड़ देखकर बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे बैठी सुंती देवी संतुलन खोकर सड़क पर गिर गईं। सड़क पर गिरते ही ट्रक ने कुचल दिया इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे उनके पति और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा। यह भी पढ़ें:पूरे बिहार में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल पुलिस ने शांत कराया प्रदर्शन, चालक की तलाश जारी मढ़ौरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। वहीं, फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

#CityStates #Crime #Bihar #Saran ##biharNews#road#accident #सारणन्यूज #छपरान्यूज #मढ़ौराहादसा #धेनुकीचौक #सड़कहादसा #ट्रकसेकुचलकरमौत #महिलाकीमौत #सड़कजाम #मुआवजेकीमांग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: मायके जाते वक्त सड़क पर गिरी महिला, पीछे से आए ट्रक ने कुचला; मुआवजे की मांग पर घंटों जाम #CityStates #Crime #Bihar #Saran ##biharNews#road#accident #सारणन्यूज #छपरान्यूज #मढ़ौराहादसा #धेनुकीचौक #सड़कहादसा #ट्रकसेकुचलकरमौत #महिलाकीमौत #सड़कजाम #मुआवजेकीमांग #VaranasiLiveNews