Balrampur News: मौला अली की यौम-ए-शहादत पर निकला कदीमी जुलूस

उतरौला। मोहल्ला सुभाष नगर स्थित शिया जामा मस्जिद में मंगलवार देर रात मौला अली की यौम-ए-शहादत पर मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को इमाम-ए-जुमा मौलाना मोहम्मद अली जैदी ने खिताब किया। इसके बाद देर रात कदीमी जुलूस निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों ने गमगीन माहौल में काला लिबास धारण कर अली-अली, हाय अली की सदाओं के साथ शबीहे ताबूत निकाला।जुलूस में स्थानीय अंजुमन कमर-ए-बनी हाशिम के सदस्यों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। मास्टर शारिब अली, हसन जाफर अली, जाफरी अली अब्बास, मशरखैन रिजवी और शहजादे जाफरी ने नोहा पेश किया, जिस पर अंजुमन के सदस्यों ने मातम किया। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से कस्बा चौकी होते हुए मुख्य मार्गों से हाटन रोड स्थित शिया कब्रिस्तान और चांद मस्जिद तक गया। इसके बाद बसअड्डा, रफी नगर, इमामबाड़ा मीर नाजिम हुसैन, ज्वाला देवी मंदिर के पास की गली, राजाबाजार होते हुए फिर मोहल्ला सुभाष नगर में संपन्न हुआ। जुलूस में मौलाना मोहम्मद अली जैदी, मौलाना फिदा हुसैन, एमन रिजवी, अध्यक्ष अनीसुल हसन एडवोकेट, सैफ अली रिजवी, समीर रिजवी, फराज रिजवी, डॉ. नेहाल सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

#UpNews #BalrampurNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 20:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Balrampur News: मौला अली की यौम-ए-शहादत पर निकला कदीमी जुलूस #UpNews #BalrampurNews #VaranasiLiveNews