Bareilly News: कैंट में लग सकता है अस्थायी पटाखा बाजार
बरेली। दिवाली से पहले लगने वाले अस्थायी पटाखा बाजारों में दुकानों की संख्या घटने से व्यापारी परेशान हैं। दूसरी ओर, कैंट के सदर बाजार स्थित चर्च के मैदान में करीब दस दुकानों की अनुमति देने पर अफसर मंथन कर रहे हैं। लाइसेंस न मिलने से अब तक थोक खरीद नहीं होने से व्यापारियों को आखिरी वक्त में माल आपूर्ति की चिंता भी सता रही है। एडीएम सिटी डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि अस्थायी पटाखा बाजार में दुकानों की संख्या और स्थल का चयन शासनादेश और सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पर किया गया है। इस बार एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दस, सीबीगंज रेनॉल्ट एजेंसी के सामने 30, दूरदर्शन केंद्र लाल फाटक के पास दस, हार्टमन कॉलेज के पास रामलीला मैदान में 30, बीसलपुर रोड स्थित मेगा मेंशन सोसाइटी के पास क्रिकेट ग्राउंड में 30 दुकानों के लिए जगह तय हुई है।कैंट के सदर बाजार में आठ या दस दुकानों को लगवाने पर मंथन हो रहा है। मंगलवार को इस पर निर्णय हो जाएगा। अस्थायी बाजार में दुकान लगाने वाले कारोबारियों को जल्द लाइसेंस दिए जाएंगे। उन्हें नए नियम बताए गए हैं। दुकानों की संख्या बढ़ाना मुमकिन नहीं है।
#ATemporaryFirecrackerMarketMayBeSetUpInTheCanttArea. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 03:09 IST
Bareilly News: कैंट में लग सकता है अस्थायी पटाखा बाजार #ATemporaryFirecrackerMarketMayBeSetUpInTheCanttArea. #VaranasiLiveNews
