Mandi News: जोगिंद्रनगर में सड़क धंसने से हाईवे ठप, बस स्टैंड पर देर शाम तक फंसे रहे यात्री
मैगल के पास हादसे से बसें रुकीं, दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई रूट प्रभावित; यात्रियों को भारी परेशानीसंवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैगल के समीप सड़क धंसने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। अचानक मार्ग बंद होने के कारण जोगिंद्रनगर बस स्टैंड और हाईवे पर देर शाम तक यात्री फंसे रहे। हराबाग, गुम्मा, नारला और चौंतड़ा क्षेत्र के यात्रियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सड़क धंसने के बाद जोगिंद्रनगर से दिल्ली के लिए रवाना हुई परिवहन निगम की बस घटनास्थल पर ही फंस गई। बस में सवार करीब 20 यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसी तरह पालमपुर से शिमला, मंडी और मनाली की ओर जा रहे यात्री भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।वैकल्पिक मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। कई रूटों पर बसें घंटों देरी से चलीं, जबकि कुछ सेवाएं बीच रास्ते ही रोकनी पड़ीं। जोगिंद्रनगर बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ देर शाम तक बनी रही।कोटमंडी-पठानकोट सड़क मैगल के समीप अचानक यातायात ठप हो जाने से परिवहन निगम की बसें भी सड़क के दोनों ओर फंसी रही। कुछ बसों को पुलिस और प्रशासन ने वैकल्पिक सड़कों से रवाना किया है।-पंकज चड्ढा, मंडलीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम डिविजन धर्मशाला
#ARoadCave-inInJogindernagarBlockedTheHighway #LeavingPassengersStrandedAtTheBusStandUntilLateInTheEvening. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 01, 2026, 18:08 IST
Mandi News: जोगिंद्रनगर में सड़क धंसने से हाईवे ठप, बस स्टैंड पर देर शाम तक फंसे रहे यात्री #ARoadCave-inInJogindernagarBlockedTheHighway #LeavingPassengersStrandedAtTheBusStandUntilLateInTheEvening. #VaranasiLiveNews
