चंपावत: कदली वृक्ष के आगमन पर निकली शोभायात्रा, मां के जयकारों की गूंज; मंदिर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं
चंपावतजिला मुख्यालय के प्राचीन बालेश्वर मंदिर में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का आयोजन जारी है। शनिवार सुबह कदली वृक्ष के आगमन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। कदली वृक्ष को बालेश्वर मंदिर परिसर में लाने के बाद उससे मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। नंदाष्टमी और राधाष्टमी पर्व के अवसर पर पूरे दिन मंदिर में वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। कदली वृक्ष आगमन के अवसर पर मंदिर में पुरोहित पंडित दीपक कुलेठा के मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान नारायण दत्त गड़कोटी, निर्मल पुनेठा और प्रकाश चौधरी के हाथों श्रीगणेश पूजन, वास्तु पूजन, नवग्रह पूजन और मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पूर्व महोत्सव समिति अध्यक्ष बहादुर फर्त्याल, महोत्सव समिति उपाध्यक्ष विकास साह, केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, व्यापारी मयूख चौधरी, हेमंत वर्मा, नरेश जोशी और नितिन साह आदि मौजूद रहे। इधर दोपहर को मंदिर परिसर में महोत्सव के दौरान सुलेख और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
#CityStates #Champawat #BananaTree #KadliTree #ChampawatNews #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 12:37 IST
चंपावत: कदली वृक्ष के आगमन पर निकली शोभायात्रा, मां के जयकारों की गूंज; मंदिर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं #CityStates #Champawat #BananaTree #KadliTree #ChampawatNews #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
