Kangra News: ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकाली पांच पांडवों की फेरी

जसूर (कांगड़ा)। आधुनिकता के दौर में भी केरहना गांव के लोग करीब 200 साल पुरानी धार्मिक परंपरा को पूरी श्रद्धा से संजोए हुए हैं। मंगलवार को ग्राम पंचायत आधार के इस गांव में पांच पांडवों की पारंपरिक फेरी निकाली गई।ढोल-नगाड़ों की गूंज और धार्मिक जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। ग्रामीण रिखी राम, बलि राम, बाबू राम पंडित, सुरेंद्र शर्मा और जगदीश के अनुसार यह परंपरा महाभारत के पांच पांडव युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव की स्मृति में शुरू हुई थीमान्यता है कि पूर्वजों ने गांव की सुख-समृद्धि, अन्न-जल की रक्षा और भाईचारा बनाए रखने के लिए इस परंपरा की शुरुआत की थी। फेरी के दौरान पांचों पांडवों के प्रतीकात्मक स्वरूपों को पारंपरिक वेशभूषा और शृंगार से सजाया गया।ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली और कृषि समृद्धि की कामना की। पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी गांव की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए है।

#AProcessionOfTheFivePandavasWasTakenOutAmidstTheResoundingBeatOfDrumsAndNagaras. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 01:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकाली पांच पांडवों की फेरी #AProcessionOfTheFivePandavasWasTakenOutAmidstTheResoundingBeatOfDrumsAndNagaras. #VaranasiLiveNews