Karnal News: 20.50 करोड़ से बनेगा नया खेल स्टेडियम

करनाल/असंध। असंध में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है, 20.50 करोड़ रुपये से इसका निर्माण होगा। विधायक योगेंद्र राणा ने बताया कि स्टेडियम खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रमुख केंद्र बनेगा। वे नगर पालिका कार्यालय में विकास कार्याें को लेकर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने बताया कि असंध की 6 कॉलोनियों के विकास कार्यों के लिए 14.50 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। बजट से इन कॉलोनियों में सीवरेज, पेयजल पाइपलाइन, पक्की गलियां और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने शहर की स्वच्छता, सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। बैठक के बाद सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जीवन चानना कॉलेज असंध के विकास कार्यों हेतु 5 लाख की राशि का चेक भेंट किया। वहीं बांके बिहारी गौशाला मुनक के बेहतर प्रबंधन और गौसेवा के लिए हरियाणा गौ सेवा आयोग की ओर से 5,81,900 रुपये की सहायता राशि का चेक गौशाला प्रधान को सौंपा। संवाद

#ANewSportsStadiumWillBeBuiltAtACostOfRs20.50Crore. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 01:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: 20.50 करोड़ से बनेगा नया खेल स्टेडियम #ANewSportsStadiumWillBeBuiltAtACostOfRs20.50Crore. #VaranasiLiveNews