गाजियाबाद: गुलदार मेट्रो स्टेशन पास दर्दनाक हादसा, बाइक सवार को डंपर ने कुचला, हुई मौत
गाजियाबाद के मधुबन बापू धाम थाना क्षेत्र के गुलदार मेट्रो स्टेशन के नजदीक फ्लाई ओवर से पूर्व सर्विस रोड की ओर मुड़ते हुए बाइक सवार को डंपर ने टक्कर मार दी, जब तक डंफर नियंत्रित हो पाता, युवक टायर के नीचे आकर कुचल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंफर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। घायल को संयुक्त अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी कवि नगर अभय राजेंद्र ढाका ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र के गुलदार मेट्रो स्टेशन के नजदीक शनिवार की देर रात करीब 11:00 बजे बाइक सवार सर्विस रोड की ओर मोड रहा था। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने युवक को कुचल दिया। ओवरलोडेड डंपर के टायर के नीचे आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची गुलदार चौकी पुलिस में घायल को संयुक्त अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। मृतक की जेब से भी कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। शव मेडिकल परीक्षण को भेजा जा रहा है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।
#CityStates #Ghaziabad #GhaziabadAccidentNewsToday #GhaziabadUpNews #GhaziabadNewsToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 08:38 IST
गाजियाबाद: गुलदार मेट्रो स्टेशन पास दर्दनाक हादसा, बाइक सवार को डंपर ने कुचला, हुई मौत #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadAccidentNewsToday #GhaziabadUpNews #GhaziabadNewsToday #VaranasiLiveNews
