Kotdwar News: 12 साल पहले स्थापित मोबाइल टावर आज भी बना है शोपीस

जोगियाणा गांव में ग्रामीण परेशान, बीएसएनएल के अधिकारी नहीं ले रहे सुधकोटद्वार। यमकेश्वर ब्लॉक के ग्रामसभा मल्ला बनास के जोगियाणा गांव में 12 साल पूर्व स्थापित मोबाइल टावर का लाभ क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पा रहा है जिससे यह मोबाइल टावर महज शोपीस बनकर रह गया है। नेटवर्क के अभाव में जहां लोगों का अपने रिश्तेदारों से संपर्क कटा है, वहीं सरकारी कामकाज भी ठप पड़े हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने मोबाइल टावर के माध्यम से उन्हें बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीण धर्मपाल सिंह रावत, भगीरथ बिष्ट, जसपाल सिंह रावत आदि ने बताया कि ग्रामसभा मल्ला बनास के जोगियाणा गांव में 12 साल पहले बीएसएनएल का मोबाइल टावर स्थापित किया गया था लेकिन यह टावर अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जिससे डांडामंडल क्षेत्र के 35 हजार की आबादी को बेहतर संचार सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।नेटवर्क के अभाव में लोग अपने नाते रिश्तेदारों का हालचाल नहीं पूछ पा रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायतों में जियो टैगिंग, मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी नहीं लग पा रही है। सीएससी सेंटरों में भी ऑनलाइन कार्य बुरी तरह प्रभावित है। जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट गांववासी ने कहा कि यमकेश्वर ब्लॉक में संचार सेवाएं ठप होने से ग्राम पंचायतों व सरकारी विभागों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपा गया है।

#AMobileTowerInstalled12YearsAgoRemainsAMereShowpieceToThisDay. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: 12 साल पहले स्थापित मोबाइल टावर आज भी बना है शोपीस #AMobileTowerInstalled12YearsAgoRemainsAMereShowpieceToThisDay. #VaranasiLiveNews