Kangra News: एचआरटीसी वर्कशॉप के पास जंगल में भड़की भीषण आग

धर्मशाला। एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप स्थित जंगल में अचानक आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वह डंपिंग साइट की ओर बढ़ने लगी, जिससे आसपास के पेड़-पौधों और वन्य जीवों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा नुकसान होने से टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जंगल में आग दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे लगी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी और अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया। अधिकारियों का कहना है कि अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो स्थिति भयंकर हो सकती थी और नुकसान का दायरा बढ़ सकता था।वन मंडल धर्मशाला के डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि यह एक ग्राउंड फायर (सतही आग) थी, जिसके कारण वन संपदा को बहुत हल्का नुकसान पहुंचा है। वन विभाग ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। डीएफओ ने आम जनता से भी अपील की है कि वे जंगलों में आग लगाने से बचें और वन संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें। वहीं, प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जंगलों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। धर्मशाला के डंपिंग साइट के पास जंगल में लगी आग पर काबू पाते अग्निशमन के कर्मी। अमर उजाला धर्मशाला के डंपिंग साइट के पास जंगल में लगी आग पर काबू पाते अग्निशमन के कर्मी। अमर उजाला

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 19:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: एचआरटीसी वर्कशॉप के पास जंगल में भड़की भीषण आग #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews