Bihar: शॉर्ट सर्किट से लगी आग! बंद था एसबीआई का रीजनल ऑफिस, टला बड़ा हादसा; लाखों के नुकसान की आशंका

सिवान शहर के व्यस्ततम राजेंद्र पथ स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के रीजनल ऑफिस में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब सात बजे बैंक भवन की पहली मंजिल से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान नगर थाना की गश्ती टीम राजेंद्र पथ से गुजर रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आसपास के लोगों को भवन से दूर रहने की अपील की। मौके पर पहुंचा दमकल विभाग सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी और बैंक भवन से रुक-रुक कर धुएं का गुबार उठ रहा था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया। राहत की बात यह रही कि सुबह का समय होने के कारण बैंक बंद था और अंदर कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ये भी पढ़ें- Bihar: पूर्व सांसद के मकान पर पुलिस और ड्रग विभाग का छापा, मचा हड़कंप; नकली और नशीली दवाएं बरामद होने की आशंका बैंक के अंदर रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट होने की आशंका आग से बैंक के अंदर रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की संभावना है, हालांकि वास्तविक क्षति का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर रही है।

#CityStates #Crime #Bihar #Saran #SiwanNews #SbiFireNews #BankFireInSiwan #SbiRegionalOfficeFire #RajendraPathFire #BiharFireIncident #FireBrigadeSiwan #ShortCircuitFire #BiharBreakingNews #BankDocumentsBurnt #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 08:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: शॉर्ट सर्किट से लगी आग! बंद था एसबीआई का रीजनल ऑफिस, टला बड़ा हादसा; लाखों के नुकसान की आशंका #CityStates #Crime #Bihar #Saran #SiwanNews #SbiFireNews #BankFireInSiwan #SbiRegionalOfficeFire #RajendraPathFire #BiharFireIncident #FireBrigadeSiwan #ShortCircuitFire #BiharBreakingNews #BankDocumentsBurnt #VaranasiLiveNews