Bihar: मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में मातम

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पंडितहा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय विवाहिता की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। करंट की चपेट में आई महिला मृतका की पहचान पंडितहा गांव निवासी पप्पू राम की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वह रोज की तरह घर की साफ-सफाई में जुटी हुई थीं। इसी दौरान झाड़ू लगाते समय उनका ध्यान घर में पहले से टूटकर गिरे बिजली के तार पर नहीं गया और वह करंट की चपेट में आ गईं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित किया स्थानीय लोगों के अनुसार, तार में तेज विद्युत प्रवाह हो रहा था, जिससे सुनीता देवी बुरी तरह झुलस गईं। जब तक परिजन बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें बचाने की कोशिश करते, तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पांच साल पहले हुआ था विवाह इस हादसे ने एक खुशहाल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक, सुनीता देवी की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे तीन साल और एक साल की दो मासूम बेटियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पति पप्पू राम और अन्य परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ये भी पढ़ें-Bihar:पूर्व सांसद के मकान पर पुलिस और ड्रग विभाग का छापा, मचा हड़कंप; नकली और नशीली दवाएं बरामद होने की आशंका मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतका के घर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। वहीं भोरे थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

#CityStates #Bihar #Saran #GopalganjNews #BhorePoliceStation #ElectricShockDeath #WomanDiedDueToCurrent #BiharAccidentNews #PandithaVillageNews #TragicDeathBihar #ElectricWireAccident #BiharBreakingNews #GopalganjLatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 10:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में मातम #CityStates #Bihar #Saran #GopalganjNews #BhorePoliceStation #ElectricShockDeath #WomanDiedDueToCurrent #BiharAccidentNews #PandithaVillageNews #TragicDeathBihar #ElectricWireAccident #BiharBreakingNews #GopalganjLatestNews #VaranasiLiveNews