Meerut News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली में बंधक बनाकर रखा

संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। मवाना रोड के एक गांव की युवती ने दिल्ली निवासी एक युवक पर सरकारी नौकरी दिलवाले का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि नवंबर 2025 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली के एक युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर उसे सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।नौकरी की तलाश में होने के कारण युवती उसके झांसे में आ गई थी। उसने अपने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी थी। मार्च 2026 में आरोपी मेरठ आया और युवती को अपने साथ दिल्ली ले गया। दिल्ली में एक फ्लैट पर ले जाकर आरोपी ने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसने युवती के अश्लील वीडियो और फोटो भी अपने मोबाइल में बना लिए थे। होश में आने पर पीड़िता ने आरोपी की इन हरकतों का कड़ा विरोध किया। इसके बाद युवक ने उसे कई दिनों तक उसी फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी बार-बार युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। नौ मई को युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर मेरठ पहुंची।घर पहुंचने के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी। बृहस्पतिवार को युवती ने एसएसपी ऑफिस में अपना शिकायती पत्र सौंपा। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है उन्हें अभी तक शिकायत पत्र नहीं मिला। शिकायत पत्र मिलने के बाद ही मामले की जांच की जाएगी।-----------------

#AManAllegedlyRapedAYoungWomanOnThePretextOfPromisingHerAGovernmentJobAndHeldHerHostageInDelhi. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली में बंधक बनाकर रखा #AManAllegedlyRapedAYoungWomanOnThePretextOfPromisingHerAGovernmentJobAndHeldHerHostageInDelhi. #VaranasiLiveNews