यूपी में बड़ी संख्या में आईपीएस के तबादले: चार साल से नोएडा की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लक्ष्मी सिंह बीते चार वर्षों सेगौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रही थीं अब उन्हें गाजियाबाद में नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन भेजा गया है। उनकी जगह बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है। लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को लखनऊ रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना बनाया गया है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज भेजा गया है। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह को आगरा और आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ भेजा गया है। तकनीकी सेवाएं के डीआईजी आशीष तिवारी को सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। इन अधिकारियों की भी बदली तैनाती: अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या भेजा गया है। गौतमबुद्धनगर की डीसीपी सुनीति को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में एसपी बनाया गया है। पीएसी और अन्य इकाइयों में भी बदलाव किए गए हैं। आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली के सेनानायक आकाश तोमर को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद का एसपी बनाया गया है। 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक अमित कुमार प्रथम को ईओडब्ल्यू का एसपी बनाया गया है। 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के सेनानायक नरेंद्र कुमार सिंह को पीटीसी सीतापुर का एसपी बनाया गया है। 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय को एसपी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं बनाया गया है। 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के सेनानायक त्रिभुवन सिंह को एसपी जीआरपी मुख्यालय लखनऊ और 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी अभिसूचना मुख्यालय बनाया गया है। 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला को एसपी पीटीएस गोरखपुर और 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा को एसपी यूपी पावर कॉरपोरेशन बनाया गया है। कानपुर नगर के डीसीपी दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज कमिश्नरेट और प्रयागराज के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर भेजा गया है। गौतमबुद्धनगर की डीसीपी प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का सेनानायक बनाया गया है।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #UpsTransferInUttarPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 14:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में बड़ी संख्या में आईपीएस के तबादले: चार साल से नोएडा की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की जिम्मेदारी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #UpsTransferInUttarPradesh #VaranasiLiveNews