Tehri News: हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने को लेकर हुआ साहित्यिक कार्यक्रम
हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने को लेकर हुआ साहित्यिक कार्यक्रमनरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के हिंदी विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं में हिंदी साहित्य में प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो़ एके सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा को समृद्ध बनने और आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से हिंदी भाषीय कार्यक्रमों में बढ़कर प्रतिभाग करने को कहा। डॉ़ ईरा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मंच पर अपनी प्रतिभा रखने और हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है। छात्रा उर्मिला, मीनाक्षी, आयुशी, निधि, छात्र विपिन ने हिंदी के प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं और हिंदी साहित्य में उनके योगदान पर अपने विचार रखे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कविताओं का वाचन भी किया। संवादलंबगांव महाविद्यालय का एनएसएस शिविर शुरू लंबगांव (टिहरी)। स्व़ फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव का सात दिवसीय एनएसएस शिविर का महाविद्यालय प्राचार्य प्रो़ राकेश कुमार ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. कुमार ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनुजा रावत ने शिविर में सात दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा बताई। कहा कि इस दौरान स्वयं सेवी स्वच्छता अभियान, पौध रोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य,नशा मुक्ति को लेकर जन जागरूकता अभियान और रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम सह संयोजक बलबीर सिंह चौहान ने स्वयं सेवकों को राष्ट्र सेवा का संकल्प की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ़ एसके पांडे, प्रियंका डिमरी, प्रदीप रावत, मधु देवी, सोबन सिंह, मकान सिंह लोकेश सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
#ALiteraryProgramWasHeldToFosterInterestInHindi. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 19:13 IST
Tehri News: हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने को लेकर हुआ साहित्यिक कार्यक्रम #ALiteraryProgramWasHeldToFosterInterestInHindi. #VaranasiLiveNews
