Kangra News: नशे की कमाई से सरकारी जमीन पर बनाया 40 लाख का मकान जमींदोज
रैहन (जवाली)। पुलिस जिला नूरपुर के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी के खिलाफ बुधवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई अमल में लाई है। नशे के धंधे से अर्जित काली कमाई से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए आरोपी के करीब 40 लाख रुपये के आलीशान मकान को जेसीबी मशीन चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी बंटी निवासी भोल (तहसील जवाली) के खिलाफ वर्ष 2024 में नूरपुर पुलिस थाना में भारी मात्रा में चरस तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी से 4.36 किलोग्राम चरस बरामद की थी। इसके बाद से मामले की गहन जांच चल रही थी।वित्तीय जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ने कथित तौर पर नशे की तस्करी से कमाए धन का इस्तेमाल कर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया और वहां करीब 40 लाख रुपये की लागत से एक दोमंजिला मकान खड़ा कर लिया। राजस्व विभाग (रिवेन्यू डिपार्टमेंट) की ओर से की गई भूमि की निशानदेही में यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि उक्त मकान सरकारी जमीन पर ही बना है। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से आरोपी को अवैध ढांचा खुद हटाने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया गया था।तय समय सीमा के भीतर भी जब आरोपी ने सरकारी भूमि से कब्जा नहीं हटाया तो बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में लोक निर्माण और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। उधर, जवाली के डीएसपी बीरी सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है। जवाली में नशा माफिया के अवैध संपति को तोड़ते हुए प्रशासन की टीम। स्रोत: जागरूक पाठक जवाली में नशा माफिया के अवैध संपति को तोड़ते हुए प्रशासन की टीम। स्रोत: जागरूक पाठक
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews # #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 19:22 IST
Kangra News: नशे की कमाई से सरकारी जमीन पर बनाया 40 लाख का मकान जमींदोज #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews # #VaranasiLiveNews
