Rajasthan News: नागौर–मुंडवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत, ट्रेलर चालक फरार
राजस्थान के नागौर जिले में सड़क सुरक्षा की एक बार फिर पोल खुल गई। नागौर से मुंडवा की ओर जा रहे एक टेम्पो ट्रैवलर में सवार परिवार के तीन सदस्यों की भीषण सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टेम्पो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए और शवों को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों व पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। ईनाणा गांव के पास हुआ हादसा यह दर्दनाक हादसा नागौर-मुंडवा मार्ग पर ईनाणा गांव के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार मुंडवा निवासी यह परिवार जेएलएन अस्पताल, नागौर में मेडिकल जांच कराने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में गलत साइड में आकर टेम्पो ट्रैवलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज कि मौके पर ही गई जान ट्रेलर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो ट्रैवलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टेम्पो में सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की हुई पहचान हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रुस्तम (34 वर्ष) पुत्र उमरदीन, उनकी पत्नी और एक रिश्तेदार की बच्ची के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर लगे लंबे जाम को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें:साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का रहस्य गहराया: इंजेक्शन लगाने वाले से हुई पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर क्षतिग्रस्त टेम्पो ट्रैवलर से शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। तीनों शवों को कब्जे में लेकर मुंडवा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर फिर सवाल यह हादसा एक बार फिर राजस्थान की सड़कों पर ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर करता है। अस्पताल से लौटते समय पूरे परिवार का इस तरह उजड़ जाना सभी को झकझोर गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निगरानी और चेकिंग बढ़ाने की मांग की है।
#CityStates #Crime #Nagaur #Rajasthan #NagaurNews #RajasthanNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 30, 2026, 18:44 IST
Rajasthan News: नागौर–मुंडवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत, ट्रेलर चालक फरार #CityStates #Crime #Nagaur #Rajasthan #NagaurNews #RajasthanNews #VaranasiLiveNews
