Jagdalpur: कंक्रीट से भरा हाइवा पुसपाल घाट में पलटा, चालक सहित तीन घायल, सीआरपीएफ की तत्परता से बची जान

जगदलपुर के पुसपाल घाट में शुक्रवार की सुबह एक हाइवा गाड़ी अचानक घाट में पलट गई। इस घटना में चालक व दो अन्य ग्रामीण भी घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही सीआरपीएफ जवानों ने बिना देर किए घायलों को बाहर निकालते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह एक हाइवा वाहन अपने गाड़ी में क्रांकीट लेकर पुसपाल घाट कैम्प से ककनार की ओर जा रहा था। मोड़ में अचानक से हाइवा पलटने की आवाज सुनकर 188 बटा सीआरपीएफ जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सीआरपीएफ के जवानों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और घायलों का प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना में किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

#CityStates #Jagdalpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 08:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Jagdalpur



Jagdalpur: कंक्रीट से भरा हाइवा पुसपाल घाट में पलटा, चालक सहित तीन घायल, सीआरपीएफ की तत्परता से बची जान #CityStates #Jagdalpur #VaranasiLiveNews