Meerut News: चंदलोक कॉलोनी में कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली

माई सिटी रिपोर्टरमेरठ। साबुन गोदाम चंद्रलोक कॉलोनी स्थित पार्क में श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। प्रीति गर्ग, विभा तिवारी, अंजू शर्मा, सुनीता सैनी, शुभी सहित 51 महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर चल रही थीं। शिव हरि मंदिर से यह यात्रा शुरू हुई। इसमें कथा व्यास आचार्य जनार्दन तिवारी रथ पर विराजमान रहे। आयोजकों में शामिल सचिन गुप्ता ने बताया कि यह कथा व्यास की 336वीं कथा है। इससे पूर्व वह नेपाल, कनाडा, इंडोनेशिया में कथा प्रसंग सुना चुके हैं। मलियाना फाटक, साबुन गोदाम सहित अन्य क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत किया गया।यात्रा कथा स्थल चंद्रलोक में संपन्न हुई। मुख्य यजमान जयभगवान मित्तल रहे। कथा व्यास ने प्रथम दिन कथा का महत्व बताया। कथा में राजेंद्र उपाध्याय, अरविंद गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता, नवनीत गुप्ता, सेंसरपाल, केके गुप्ता, गुलजारी लाल रहे।

#AGrandKalashYatraWasTakenOutBeforeTheKathaInChandlokColony. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 05, 2025, 17:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: चंदलोक कॉलोनी में कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली #AGrandKalashYatraWasTakenOutBeforeTheKathaInChandlokColony. #VaranasiLiveNews