Agra News: पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद ताज पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब

आगरा। ताजमहल का दीदार करने के लिए बुधवार को पर्यटकों की भीड़ रही। पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन हजारों की संख्या में परीक्षार्थी सीधे ताजमहल पहुंच गए, जिससे पर्यटकों का आंकड़ा 25 हजार के पार पहुंच गया। दोपहर बाद अचानक बढ़ी भीड़ के कारण ताज के पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए सैलानियों को आधा घंटे से अधिक समय तक कतारों में जूझना पड़ा। हालात यह थे कि टिकट काउंटर से लेकर लॉकर रूम तक पैर रखने की जगह नहीं थी। लॉकर रूम में जगह कम पड़ने और लंबा इंतजार होने पर बड़ी संख्या में युवाओं ने सुरक्षा की परवाह किए बिना बैग परिसर के बाहर रेलिंग पर ही लटका दिए। ताजमहल के साथ आगरा किला पर भी भीड़ देखने को मिली। दोपहर दो बजे चिलचिलाती धूप में टिकट और प्रवेश के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं, जिसमें बच्चे और महिलाएं बेहाल नजर आई। आगरा किला पर करीब 8 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे। ताजमहलदेखनेपहुंचेपरीक्षार्ळाी- फोटो : ताजमहल देखने पहुंचे परीक्षार्ळाी ताजमहलदेखनेपहुंचेपरीक्षार्ळाी- फोटो : ताजमहल देखने पहुंचे परीक्षार्ळाी

#AFloodOfTouristsThrongedTheTajAfterThePoliceRecruitmentExam. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद ताज पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब #AFloodOfTouristsThrongedTheTajAfterThePoliceRecruitmentExam. #VaranasiLiveNews