दिल्ली: पांडव नगर में मकान में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

दिल्ली के पांडव नगर में मदर डेयरी के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर के निकट मंगलवार सुबह एक मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सुबह 8:20 बजे आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। वहीं, दक्षिण दिल्ली के हौज खास में डीसीपी कार्यालय के सामने स्थित मकान नंबर 253 में मंगलवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग को सुबह 7:30 से 7:31 बजे के बीच आग की सूचना मिली। इसके बाद छह दमकल यूनिट मौके पर भेजी गईं। इनमें दो वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर और तीन विशेष यूनिट शामिल हैं।आग पहली मंजिल पर स्थित एक बुटीक की दुकान में लगी थी। दुकान का क्षेत्रफल करीब 144 वर्ग गज था। इमारत में बेसमेंट, भूतल और तीन अन्य मंजिलें हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

#CityStates #DelhiNcr #DelhiFireNewsToday #DelhiHindiNewsToday #DelhiFire #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 10:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली: पांडव नगर में मकान में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू #CityStates #DelhiNcr #DelhiFireNewsToday #DelhiHindiNewsToday #DelhiFire #VaranasiLiveNews