Ambala News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, साले ने फोड़ा जीजा का सिर

अंबाला सिटी। जोगीवाड़ा इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि उसका साला लवजोत सिंह और उसके साथी ने बीच सड़क पर उसे घेरकर लोहे के कड़े से सिर पर कई वार किए। घटना 15 जून की है, लेकिन पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित अमरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। 15 जून को जब वह मोटरसाइकिल से गुरुद्वारा मंजी साहिब जा रहा था, तो रास्ते में साले लवजोत ने साथी के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने न केवल उसे बुरी तरह पीटा, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद

#AFamilyDisputeLedToAFight #InWhichTheBrother-in-lawBrokeHisBrother-in-law'sHead. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 03:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, साले ने फोड़ा जीजा का सिर #AFamilyDisputeLedToAFight #InWhichTheBrother-in-lawBrokeHisBrother-in-law'sHead. #VaranasiLiveNews