Hathras: टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में आकर एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही की मौत, दूध लेने जा रहे थे डेयरी
टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में 1 जून की शाम एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही मनु चौधरी की मौत हो गई। पुलिस लाइन के सामने पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। हाथरस जिला अस्पताल में पुलिस अधिकारियों का जमघट लगा रहा। महकमे में शौक की लहर दौड़ गई। वर्ष 2016 बैच के सिपाही मनु चौधरी (32) मूलरूप से डीडी 249 ई अवंतिका कॉलोनी, कविनगर गाजियाबाद के रहने वाले थे। परिवार ने नोएडा के कासना इलाके में घर बना लिया है। वे तीन साल से जिले में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती डीसीआरबी सेल में थी। हाल ही में संचालित हुए यक्ष एप का संचालन देख रहे थे। सोमवार को वे एसपी कार्यालय में ड्यूटी पर थे। साथी पुलिस कर्मियों के अनुसार शाम पांच बजे वे कार्यालय से निकले और पुलिस लाइंस स्थित आवास पर पहुंचे। यहां से स्कूटी लेकर वे दूध लेने निकल गए। पुलिस लाइंस के पास सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर लाइन पार दूध लेने जा रहे थे, इसी बीच शाम 5.30 बजे हाथरस सिटी स्टेशन से आ रही टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रैक पार करते समय उनका ध्यान तेज रफ्तार ट्रेन पर नहीं गया। हादसे के बाद ट्रेन घटना स्थल पर रुक गई। पुलिस लाइंस के पास चाय के खोके पर बैठे कुछ पुलिस कर्मी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। मनु वर्दी में रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। यह देख साथी कर्मियों के होश फाख्ता हो गए। अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।
#CityStates #Hathras #UttarPradesh #TanakpurExpress #ConstableDied #HathrasNews #AvantikaColonyGhaziabad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 19:30 IST
Hathras: टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में आकर एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही की मौत, दूध लेने जा रहे थे डेयरी #CityStates #Hathras #UttarPradesh #TanakpurExpress #ConstableDied #HathrasNews #AvantikaColonyGhaziabad #VaranasiLiveNews
