Panipat News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने झुलसे बच्चे की उपचार के दौरान मौत

पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के काबड़ी रोड अर्जुन नगर में पतंग उतारते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे दीपांशु (11) की उपचार के दौरान सातवें दिन मंगलवार को मौत हो गई। दीपांशु को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया था। यहां पर मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अर्जुन नगर निवासी धर्मपाल ने बुधवार को उनका बड़ा बेटा दीपांशु व उसका दोस्त शुभम पड़ोसी की छत पर खेल रहे थे। बच्चों ने घर के पास से गुजर रही बिजली की लाइन पर एक पतंग उलझी देखी तो दोनों ने पतंग उतारने का प्रयास किया। इसी बीच दीपांशु ने पंखे में प्रयोग होने वाले कंडेंसर से तांबे की पतली तार निकाल ली और तार के एक सिरे में पत्थर बांधकर उछाल दिया। जैसे ही तार हाइटेंशन लाइन पर टच हुआ तो तार में करंट आ गया था जिससे दीपांशु और शुभम को करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे। दोनों बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दीपांशु को पीजीआई रोहतक भेज दिया था। मंगलवार को पीजीआई रोहतक में दीपांशु की गंभीर हालत में मौत हो गई, इसके बाद परिजन उनका शव लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। उधर, सूचना मिलने पर पुराना औद्योगिक थान पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पंचनामे की कार्रवाई की है। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि करंट लगने से झुलसने से बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए।

#AChildWhoWasHitByAHigh-tensionLineAndSufferedBurnInjuriesDiedDuringTreatment. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 03:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने झुलसे बच्चे की उपचार के दौरान मौत #AChildWhoWasHitByAHigh-tensionLineAndSufferedBurnInjuriesDiedDuringTreatment. #VaranasiLiveNews