Shahjahanpur News: पाठ्यक्रम की सहज उपलब्धता के लिए कॉलेज में लगाया पुस्तक मेला

निगोही। छात्र-छात्राओं की पाठ्यक्रम की पुुस्तकें सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को आदर्श इंटर कॉलेज के परिसर में पुस्तक मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. मुकेश चंद्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कक्षा एक से 12 तक पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी की किताबें लेनी अनिवार्य की गई हैं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया कि सभी छात्र-छात्राओं को शासन से अधिकृत प्रकाशन की ही पुस्तकें खरीदनी होंगी। पुस्तक मेले का आयोजन यहां के नोडल अधिकारी दीपक कुमार दीक्षित की देखरेख में किया गया। इस मौके पर विजयपाल, राम गोपाल, अजय यादव, अवनीश वर्मा, अनामिका सिंह, रजनीकांत यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

#ABookFairWasOrganizedAtTheCollegeToEnsureEasyAvailabilityOfCourseMaterials. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: पाठ्यक्रम की सहज उपलब्धता के लिए कॉलेज में लगाया पुस्तक मेला #ABookFairWasOrganizedAtTheCollegeToEnsureEasyAvailabilityOfCourseMaterials. #VaranasiLiveNews