चंपावत: ऑपरेशन प्रहार के तहत कार से 992 ग्राम चरस बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
चंपावत जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत चंपावत पुलिस ने चल्थी में चेकिंग के दौरान एक कार से 992 ग्राम चरस बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आर्टिगा कार को भी कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार, 28 अक्तूबर को एसओजी और चल्थी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चल्थी चौकी गेट पर कार संख्या यूके 06 बीएस 2063 को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिग्गी से 992 ग्राम चरस बरामद होने पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण नाथ निवासी कचलाकोट, नैनीताल, जितेंद्र सिंह राणा और पान सिंह राणा निवासी बमनपुरी, ऊधम सिंह नगर, मोहन जोशी निवासी चल्थिया, चंपावत और कालीचरण राणा निवासी धूसरी, ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। कोतवाली चंपावत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक एसओ प्रभावी कमलेश भट्ट सहित एसओजी और चल्थी चौकी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
#CityStates #Champawat #ChampawatNews #UttarakhandNews #ChampawatCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 15:33 IST
चंपावत: ऑपरेशन प्रहार के तहत कार से 992 ग्राम चरस बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार #CityStates #Champawat #ChampawatNews #UttarakhandNews #ChampawatCrimeNews #VaranasiLiveNews
