Noida News: 20 केंद्रों पर 9,755 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 69.60% रही उपस्थिति
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: डीएम मेधा रूपम ने तिलपता स्थित भारती आदर्श इंटर कॉलेज का किया निरीक्षणमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मंगलवार को जिले के 20 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।पहली पाली में 7,008 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,805 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, दूसरी पाली में निर्धारित 7,008 अभ्यर्थियों में से 4,950 ने ही परीक्षा दी। दोनों पालियों से 9,755 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 4,261 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। दोनों पालियों में कुल उपस्थिति 69.60 प्रतिशत रही। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डीएम मेधा रूपम ने तिलपता स्थित भारती आदर्श इंटर कॉलेज, वहीं डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने दादरी के घोड़ी बछेड़ा स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।इन केंद्रों पर हुई परीक्षाजिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता, भवानी शंकर इंटर कॉलेज नोएडा, बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर, चौधरी केशराम इंटर कॉलेज हबीबपुर, गवर्नमेंट आईटीआई बादलपुर, गवर्नमेंट आईटीआई दादरी, गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-39 नोएडा, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज सेक्टर-51, जनता इंटर कॉलेज, केएम मायावती राजकीय महाविद्यालय, नवजीवन इंटर कॉलेज, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज तथा अन्य शिक्षण संस्थान शामिल रहे।कोटपेपर आसान था। हिंदी के कुछ सवाल थोड़े कठिन थे। अंग्रेजी और गणित के सवाल ने कुछ समय के लिए उलझाया। -वर्षा तोमर, परीक्षार्थीप्रश्नपत्र आसान था। एक बार में ही सभी सवाल समझ में आ गए। सभी विषयों से सवाल पूछे गए थे, पेपर अच्छा था। -अनिकेत राजपूत, परीक्षार्थीप्रश्नपत्र तो कुल मिलाकर आसान था, लेकिन अंग्रेजी के कुछ सवाल और जीके-जीएस के कुछ सवाल ने परेशान किया। -बृजेश, परीक्षार्थीप्रश्नपत्र बेहद आसान था। जो सब पढ़ा था सब अधिकतर प्रश्न वहीं से आए। उम्मीद है कि इस बार सब कुछ अच्छा होगा। -योगेश, परीक्षार्थी
#9 #755CandidatesTookTheExamAcross20Centers #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 19:25 IST
Noida News: 20 केंद्रों पर 9,755 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 69.60% रही उपस्थिति #9 #755CandidatesTookTheExamAcross20Centers #VaranasiLiveNews
