Kangra News: 82 खिलाड़ियों ने दिया कबड्डी टीम के लिए ट्रायल

गगल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा कबड्डी संघ की ओर से रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढुगियारी में बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल के माध्यम से जिला कांगड़ा की दोनों वर्गों की टीमों का चयन किया गया है जो आगामी 22 से 24 नवंबर तक बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।ढुगियारी स्कूल परिसर में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में जिले भर के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के खिलाड़ियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में कुल 55 और बालिका वर्ग में 27 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बाद में जारी की जाएगी।खिलाड़ियों का चयन जिला कांगड़ा कबड्डी संघ के अध्यक्ष रमेश चंद, महासचिव एवं कबड्डी कोच सुरेश खैरा और सनौरां पंचायत के प्रधान अश्वनी कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान सुशील कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, पृथ्वी चंद, मनीष जम्वाल और अजय कुमार ने तकनीकी अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई।

#82PlayersAppearedForTheKabaddiTeamTrials. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 01:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: 82 खिलाड़ियों ने दिया कबड्डी टीम के लिए ट्रायल #82PlayersAppearedForTheKabaddiTeamTrials. #VaranasiLiveNews