Independence Day Live: पीएम मोदी आज लाल किले पर करेंगे ध्वजारोहण, देशवासियों को दी आजादी की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र अब से थोड़ी देर बाद कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से देश की आजादी में अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले सपूतों को नमन करेंगे। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से संबोधित भी करेंगे। अपने आवास से रवाना होने के बाद पीएम मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक जाएंगे। यहां के बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि पेश करने के बाद लाल किले पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। 13वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण करने को तैयार पीएम मोदी युवाओं से विशेष संवाद कर सकते हैं। बीते दिनों आई एक रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से भाषण के विषयों को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए। पहली बार लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगान- जन गण मन से पहले राष्ट्रीय गीत- वंदे मातरम के पूरे छह पैरा गाए जाएंगे।

#IndiaNews #National #IndependenceDay2026 #80वांस्वतंत्रतादिवस #स्वतंत्रतादिवस2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 01:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Independence Day Live: पीएम मोदी आज लाल किले पर करेंगे ध्वजारोहण, देशवासियों को दी आजादी की बधाई #IndiaNews #National #IndependenceDay2026 #80वांस्वतंत्रतादिवस #स्वतंत्रतादिवस2026 #VaranasiLiveNews