Kullu News: कुल्लू दशहरा में रोजाना 75 लाख लीटर पानी की होगी आपूर्ति

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान देवलुओं और श्रद्धालुओं को पेयजल की किल्लत न हो, इसके लिए जल शक्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।21 अक्तूबर से शुरू होने वाले उत्सव में रोजाना 75 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी। यह सामान्य दिनों के मुकाबले 10 लाख लीटर अधिक होगी।उत्सव के दौरान रोजाना एक से डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में 140 नल लगाने की व्यवस्था कर रहा है। शिविरों तक पानी पहुंचाने वाली पेयजल लाइनों की जांच और सफाई की जा रही है।जहां जरूरत है, वहां नए नल लगाए जा रहे हैं। साथ ही नलों के आसपास साफ-सफाई भी करवाई जा रही है, ताकि देवलुओं और श्रद्धालुओं को पानी भरने में परेशानी न हो।दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही बढ़ने से पेयजल की मांग भी बढ़ेगी। अतिरिक्त आपूर्ति से स्थानीय लोगों के साथ देवलुओं और बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि उत्सव के दौरान पेयजल की मांग को देखते हुए रोजाना 10 लाख लीटर अतिरिक्त पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि दशहरा उत्सव के दौरान किसी को भी पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।

#7.5MillionLitersOfWaterWillBeSuppliedDailyDuringKulluDussehra. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 23:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: कुल्लू दशहरा में रोजाना 75 लाख लीटर पानी की होगी आपूर्ति #7.5MillionLitersOfWaterWillBeSuppliedDailyDuringKulluDussehra. #VaranasiLiveNews