हिमाचल: तीन साल में 67 बार महसूस हुए भूकंप के झटके, अब 100 वैज्ञानिक उपकरण करेंगे निगरानी
हिमाचल प्रदेश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील बना हुआ है। बीते तीन वर्षों में एक अगस्त 2026 तक प्रदेश में 67 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे निजी संपत्ति को करीब 7.05 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे अधिक 4.55 लाख रुपये का नुकसान चंबा और 2.50 लाख रुपये का नुकसान लाहौल-स्पीति में आंका गया है। यह जानकारी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधानसभा में विधायक विपिन सिंह परमार के सवाल के लिखित जवाब में दी। आंकड़ों के अनुसार तीन साल की अवधि में चंबा में 26 बार भूकंप महसूस किया गया।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalEarthquakesData #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 31, 2026, 18:50 IST
हिमाचल: तीन साल में 67 बार महसूस हुए भूकंप के झटके, अब 100 वैज्ञानिक उपकरण करेंगे निगरानी #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalEarthquakesData #VaranasiLiveNews
