Bihar: 60 साल का दूल्हा व 30 साल की दुल्हन, 23 दिन बाद पत्नी को लेने पहुंचा पहला पति; आखिर किसके साथ गई महिला?
बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए परिजनों के साथ दूसरे व्यक्ति के किराए के मकान पर पहुंच गया। पहले पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को 60 वर्षीय व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और जबरन शादी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। मामला 30 वर्षीय महिला गूंजा देवी और 60 वर्षीय लखी तांती से जुड़ा है। दोनों ने नोटरी के जरिए विवाह से संबंधित दस्तावेज तैयार किए थे। महिला के पहले पति धनंजय ने इस विवाह पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 23 दिन से थी लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप धनंजय के अनुसार, उसकी पत्नी 12 जून को अपनी बेटी के साथ बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद उसे जानकारी मिली कि लखी तांती उसे अपने साथ लेकर दरियापुर में किराए के मकान में रह रहा है। इसके बाद वह परिजनों के साथ वहां पहुंचा। धनंजय का आरोप है कि लखी तांती पहले भी उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था, लेकिन उस समय समझाइश के बाद वह वापस घर लौट आई थी। घर के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा जब धनंजय और उसके परिजन मकान पहुंचे तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर एनटीपीसी थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने ले गई। ये भी पढ़ें-Bihar:घरेलू विवाद में पति बना हैवान! हंसिया से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या; दो बच्चों को छोड़ फरार हुआ आरोपी पुलिस बोली- महिला अपनी मर्जी से गई थी एनटीपीसी थाना प्रभारी डी.के. प्रजापति ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि महिला अपनी इच्छा से दूसरे व्यक्ति के साथ गई थी और दोनों ने नोटरी के माध्यम से विवाह संबंधी दस्तावेज तैयार किए थे। हालांकि, बाद में महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पहले पति के साथ घर लौटने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से मामला शांत कराया गया। पुलिस के अनुसार, दूसरे व्यक्ति लखी तांती ने भी पूछताछ में कहा कि वह महिला के कहने पर उसके साथ आया था। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से नई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
#CityStates #Bihar #Patna #PatnaNews #BarhNews #NtpcPoliceStation #BiharNews #SecondMarriageCase #NotaryMarriage #FamilyDispute #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 12:40 IST
Bihar: 60 साल का दूल्हा व 30 साल की दुल्हन, 23 दिन बाद पत्नी को लेने पहुंचा पहला पति; आखिर किसके साथ गई महिला? #CityStates #Bihar #Patna #PatnaNews #BarhNews #NtpcPoliceStation #BiharNews #SecondMarriageCase #NotaryMarriage #FamilyDispute #VaranasiLiveNews
