Kullu News: 57,924 मवेशियों को घरद्वार लगाया टीका

खास खबरएफएमडी रोग से बचाने के लिए टीकाकरण जारी94,000 मवेशियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारितराजीव नैय्यरकुल्लू। जिले में मवेशियों को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। पशुपालन विभाग ने इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की है, जिसके तहत मवेशियों को चरणबद्ध तरीके से टीके लगाए जा रहे हैं। विभागीय चिकित्सकों और फार्मासिस्टों ने अब तक 27,251 पशुपालकों के 57,924 मवेशियों को घरद्वार पहुंच कर टीका लगाया है। हालांकि, इस बार जिले में 94,000 मवेशियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के अंतर्गत गोशालाओं और पालतू मवेशियों को कवर किया जा रहा है। विभागीय टीमें घरद्वार पहुंच कर मवेशियों को टीका लगा रही हैं। पशुपालन विभाग की ओर से हर वर्ष दो बार छोटे और बड़े मवेशियों का टीकाकरण किया जाता है। इस बार भी एक भी मवेशी न छूटे और सुरक्षा चक्र न टूटे, के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। खुरपका-मुंहपका जैसे संक्रामक रोग से बचाव के लिए यह टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में पशुपालन विभाग के कार्यकारी उपनिदेशक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि दो अप्रैल से जारी टीकाकरण अभियान आगामी 16 जून तक जारी रहेगा। इस समय अवधि में 94,000 मवेशियों को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की टीमें तैयार हैं और घर-घर जाकर मवेशियों का टीकाकरण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 57,924 मवेशियों को घरद्वार पर टीका लगाया गया है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं ताकि उन्हें खुरपका-मुंहपका रोग से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक विषाणुजनित रोग है जो गाय, भैंस, भेड़-बकरी और सुअर जैसे जानवरों को प्रभावित करता है। इस रोग से ग्रसित पशुओं में दूध उत्पादन काफी कम हो जाता है और यह स्थिति चार से छह महीने तक बनी रह सकती है।

#57 #924CattleVaccinatedAtDoorsteps #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 16, 2026, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: 57,924 मवेशियों को घरद्वार लगाया टीका #57 #924CattleVaccinatedAtDoorsteps #VaranasiLiveNews