Ambala News: बिना टिकट वाले यात्रियों से वसूला 5.18 लाख जुर्माना
अंबाला। रेलवे स्टेशनों पर बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंडल के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा कर रहे यात्री पकड़े गए, जिनसे रेलवे ने 5.18 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला है।वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशानुसार और मंडल वाणिज्य प्रबंधक व सहायक वाणिज्य प्रबंधक की निगरानी में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अंबाला मंडल द्वारा 31 अक्तूबर को चलाए गए इस एक दिवसीय विशेष अभियान के दौरान कुल 627 यात्रियों को बिना टिकट काबू किया गया जो कि रेलवे नियमों को ताक पर रखकर ट्रेनों में सफर कर रहे थे। उनसके जुर्माने के तौर पर कुल 5,18,355/- रुपये का राजस्व वसूला गया। आंकड़ों के मुताबिक, पकड़े गए मामलों में बिना टिकट यात्रा के 321 मामले, अनियमित टिकट यात्रा के 302 मामले और अन्य श्रेणी के 4 मामले दर्ज किए गए। संवाद
#5.18LakhFineCollectedFromTicketlessPassengers #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 02:58 IST
Ambala News: बिना टिकट वाले यात्रियों से वसूला 5.18 लाख जुर्माना #5.18LakhFineCollectedFromTicketlessPassengers #VaranasiLiveNews
